देहरादून,UKR। कड़ाके की ठंड के बीच आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना 32वें दिन मंगलवार को भी जारी रहा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात दोहराई है। भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध उत्तराखंड आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ोतरी समेत विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को परेड ग्राउंड से सचिवालय कूच किया।पुलिस ने प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं को सचिवालय से कुछ पहले सुभाष रोड पर बैरिकेडिंग लगाकर रोक लिया। कड़ाके की ठंड और बारिश के बीच आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन जारी है।राज्य कर्मचारी घोषित करने और मानदेय बढ़ोतरी समेत विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ीए सेविकाए मिनी कर्मचारी संगठन के बैनर तले आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लंबे समय से आंदोलनरत हैं। इसके तहत हिंदी भवन के सामने स्थित धरनास्थल पर धरना और क्रमिक अनशन के अलावा दो बार सीएम आवास कूच कर चुकी हैं।
News Portal

More Stories
जसपाल राणा के निधन पर संवेदनाएं प्रकट करने उनके आवास पहुंचे मंत्री जोशी, परिजनों से मुलाकात की
बुक्सा जनजाति की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा प्रशिक्षण एवं उत्पादन केंद्रः सुबोध उनियाल
भाजपा पीड़ित परिवार के साथ, नहीं बख्शे जायेंगे कार्यकर्ता के हत्यारेः भट्ट