हरिद्वार। नवनियुक्त जिलाधिकारी हरिद्वार सी. रविशंकर ने आज रोशनाबाद जिला मुख्यालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। 2009 बैच के आईएएस अधिकारी सी. रविशंकर पिथौरागढ़ एवं देहरादून जनपद में भी जिलाधिकारी के पद पर कार्य कर चुके हैं।
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के.के. मिश्रा एवं मुख्य कोषाधिकारी हरिद्वार सुश्री नीतू भंडारी ने नव नियुक्त जिलाधिकारी का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
जिलाधिकारी ने मुख्य कोषाधिकारी सुश्री नीतू भंडारी की उपस्थिति में मुख्य कोषागार पहुंच कर विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। इसके उपरांत उन्होंने कलेक्ट्रेट पहुंचे पत्रकारगणों से औपचारिक बातचीत की। उन्होंने आने वाले कुंभ मेला 2021 में पूर्ण सहयोग तथा जनपदीय विकास कार्यों को अपनी प्राथमिकता बताया। जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित कार्योलयों एवं स्वच्छता का भी निरीक्षण किया तथा समस्त अधिकारियोंध्कर्मचारियों को निर्देशित किया कि सभी अपने-अपने दायित्वों का पूरी ईमानदारी से निर्वहन करें एवं स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। जिलाधिकारी ने एडीएम वित्त एवं राजस्व के.के. मिश्रा, एसडीएम हरिद्वार कुसुम चैहान, एसडीएम भगवानपुर संतोष आनन्द, एसडीएम लक्सर पूरण सिंह राणा, एसएलओ स्मृता परमार, डिप्टी कलेक्टर शैलेन्द्र सिंह नेगी, तहसीलदार हरिद्वार आशीष घिल्डियाल, जिला विकास अधिकारी पुष्पेन्द्र चैहान, आपदा प्रबन्धन अधिकारी मीरा कैन्तुरा, जिला शासकीय अधिवक्ता राजस्व विजयपाल सिंह सहित समस्त कलेक्ट्रेट कर्मियों के साथ परिचय वार्ता की।

More Stories
त्योहारी सीजन में खाद्य संरक्षा विभाग का बड़ा अभियान
उत्तराखंड आवास विकास परिषद ने अवैध निर्माण के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए सौ से अधिक नोटिस जारी किए
एसएससी परीक्षा में हाईटेक नकल कराने वाले गिरोह का एक और सदस्य दिल्ली से गिरफ्तार