April 24, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

महिला कांग्रेस महंगाई के विरोध में 20 फरवरी को धरना-प्रदर्शन करेगी 

देहरादून। महानगर महिला कांग्रेस द्वारा प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में बढ़ती महंगाई को लेकर ब्लाॅक अध्यक्ष, पार्षदों की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश रमन नें कहा कि आगामी 20 फरवरी को महिला कांग्रेस बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रातः 10ः00 बजे गांधी पार्क में उपवास कर धरना प्रदर्शन करेगी जिसमें प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह भी मौजूद रहेंगे।
उन्होंने कहा देश भर में रसोई गैस ,पेट्रोल डीजल की आसमान छूती कीमतों, कांग्रेस के जमाने में गैस सिलेंडर अधिकतम रू.398 था 398 पार होते ही मोदी सेना हाय तौबा मचा देती थी किन्तु आज गैस सिलेडंर के दाम आसमान छू रहे है (900) पार है तो वो चूं तक नहीं कर रहे। उन्होंने कहा कि आज आलू टमाटर लहसून पेट्रोल डीजल सब की कीमतें आसमान छू रही हैं और सरकार कीमतें नियंत्रित नहीं कर पा रही। उन्होंने कहा कि रसोई गैस सिलेंडर के दाम आठ सौ पार कर  कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। महिला कांग्रेस बढ़ती कीमतों के खिलाफ सड़क व सदन दोनों जगह सरकार की नाक में दम करेगी। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश व देश की जनता मोदी जी के अच्छे दिनों से तौबा कर रहे हैं व कह रहे हैं कि इससे अच्छे तो कांग्रेस के जमाने के बुरे दिन ही अच्छे थे। उन्होनें महिला कांग्रेस पदाधिकारियों  से यह भी आह्वहन किया की वे प्रत्येक वार्ड में जाकर  जनता को जगानें का काम करेगेें। बैठक में चन्द्रकला नेगी, मीना रावत, बिमला मन्हास, संगीता गुप्ता, अमृता कौशल, रणजीत कौर, संध्या थापा, कोमल बोहरा, रीता, सरोज सैनी, कविता माहुर, पूनम पुण्डिर, सुशिला शर्मा, मधु थापा, अनिता दास, ऋतु बिष्ट, नेहा गुलाटी, मनकला थापा, अम्बिका चैहान, संतोष सैनी, देविका रानी, उर्मिला थापा, रूचि शर्मा आदी उपस्थित थी।