देहरादून। देश के प्रथम राष्ट्रपति भारत रत्न, स्व0 डाॅ0 राजेन्द्र प्रसाद की पुण्य तिथि के अवसर पर प्रदेश कंाग्रेस कमेटी कार्यालय, राजीव भवन 21 राजपुर रोड़ में कांग्रेसजनों ने स्व0 राजेन्द्र प्रसाद के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने कहा कि सादा जीवन उच्च विचार के प्रतीक स्वतंत्रत भारत के प्रथम राष्ट्रपति डाॅ0 राजेन्द्र प्रसाद ने छात्र जीवन में ही अपनी विद्यता एवं प्रतिभा का परिचय देते हुए कई कीर्तिमान स्थापित किये थे। डाॅ0 राजेन्द्र प्रसाद को शिक्षकों का आदर्श बताते हुए कहा कि उन्होंने अपने जीवन की शुरूआत एक अध्यापक के रूप में करते हुए 35 वर्षों तक अध्यापन का सफलतम कार्य किया तथा स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति बनने तक का सफर तय किया।
उन्होंने अपनी अंतिम सांस तक सच्चे गांधी वादी के रूप में गांधी जी के बताये मार्ग पर चलने का प्रयास किया। डाॅ0 राजेन्द्र प्रसाद ने संविधान निर्माण सभा के अध्यक्ष के रूप में जिस संयम, अनुशासन और ज्ञान से भारतीय संविधान निर्माण को सहज बनाया वह अपने आप में बेमिसाल है। जिस समय देष संकट के दौर से गुजर रहा था उन्होंने केन्द्रीय मंत्रिमण्डल में स्वास्थ्य और कृषि मंत्री के रूप में अपनी अहम भूमिका का निर्वहन किया था। हमे उनके बताये हुए रास्ते पर चल कर एक षक्तिषाली भारत के निर्माण के उनके सपने को साकार करने के लिए सदैव प्रयास करना है यही उन्हें हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप, प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, राजेन्द्र शाह, अतोल रावत, पूर्व मंत्री तिलक राज बेहड़, पूर्व मंत्री अजय सिंह, प्रदेश अनुशासन समिति अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, डाॅ0 आर.पी. रतूड़ी, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, गरिमा दसौनी, पूर्व सैनिक विभाग अध्यक्ष कै0 बलवीर सिंह रावत, डाॅ0 प्रतिमा ंिसह, महानगर महिला अध्यक्ष कमलेश रमन, संदीप चमोली, भरत शर्मा, पीसीसी सदस्य राजेश शर्मा, लाखीराम बिजलवाण, नागेश रतूड़ी, सोमेन्द्र बोरा, अनुराधा तिवारी, राजेन्द्र चैहान, सुलेमान अली, रेखा नौटियाल जोशी, सोमेन्द्र बोरा, सावित्री थापा, राजेन्द्र जोशी, महेश चैहान, मंजू, मदन कोहली, आदि कांग्रेसजन उपस्थित थे।

More Stories
जसपाल राणा के निधन पर संवेदनाएं प्रकट करने उनके आवास पहुंचे मंत्री जोशी, परिजनों से मुलाकात की
बुक्सा जनजाति की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा प्रशिक्षण एवं उत्पादन केंद्रः सुबोध उनियाल
भाजपा पीड़ित परिवार के साथ, नहीं बख्शे जायेंगे कार्यकर्ता के हत्यारेः भट्ट