June 15, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

यूपी के सीएम योगी कैसे देंगे नागरिकता का प्रमाणः किशोर उपाध्याय

देहरादून। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि दिल्ली में हुई हिसंक वारदातों के लिए केन्द्र की भाजपा सरकार ही जिम्मेवार है। देश की जनता का ध्यान मुख्य समस्याओं से हटाने के लिए सरकार सीएए लेकर आयी है और इसका सबसे बड़ा नुकसान देश के हिन्दुओं को ही होने वाला है।
यह बात किशोर उपाध्याय ने सर्वदलीय श्रद्धाजंलि सभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि दिल्ली दंगों में सभी समुदाय के लोग मारे गये हैं और भारी सम्पत्ति का नुकसान भी हुआ है। जो भी सीएए का विरोध कर रहे हैं सत्ता में बैठे लोग उन्हें राष्ट्रद्रोही व पाक समर्थक या मुसलमानों का हितैषी बता रहे हंै। उनका कहना है कि सीएए का सबसे बड़ा नुकसान तो हिन्दुओं को ही होने वाला है। उन्हांेने दिल्ली दंगों में मारे गये लोगों को श्रद्धाजंलि देते हुए कहा कि असम में जो 14 लाख हिन्दू नागरिकता से वंचित कर दिये गये हंै उनका क्या होगा। देश में जो गोर्खाली समुदाय के लोग है जिनके पास कोई कागज नहीं है उनका क्या होगा तथा जो घुमन्तु जातियों के लोग है वह अपनी नागरिकता के लिए कागज कहां से लायेंगे। यही नहीं किशोर उपाध्याय ने कहा कि सबसे पहले तो यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की नागरिकता ही जायेगी। क्योंकि साधू संतों के पास परिवार की कोई पहचान नहीं होती है और न उनके नाम कोई जमीन जायदाद होती है। इसलिए सभी साधू संतांे पर भी नागरिकता सिद्ध करने के लिए कोई प्रमाण नहीं होगा। यही नहीं जिस लड़की की परिजन शादी कर देते है उसे भी अपनी नागरिकता सिद्ध करने में मुश्किलें आयेगी। क्योंकि उसके नाम भी कोई सम्पत्ति नहीं रहती है। किशोर उपाध्याय नेे कहा कि सरकार मूल समस्याओं से ध्यान भटकाने के लिए लोगों को कागजों में उलझाने में लगी है।