October 29, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

पत्रकारिता में उत्तराखंड की आशा असवाल’ को ‘पीएचडी’की उपाधि

देहरादून-महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय सतना मध्य प्रदेश के अष्टम दीक्षांत समारोह का आयोजन विश्वविद्यालय में किया गया जहां शोध उपाधि धारकों को उपाधि प्रदान की गई. देहरादून और उत्तराखंड से पत्रकारिता एवं जनसंचार में एकमात्र उपाधि धारक आशा बाला असवाल को पत्रकारिता में विश्वविद्यालय के चांसलर और महामहिम राज्यपाल मध्य प्रदेश श्री लालजी टंडन द्वारा पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई डॉ आशा बाला असवाल एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रा हैं और उन्होंने उत्तराखंड के कई कॉलेजों में अध्यापन का कार्य किया है साथ ही वे विभागाध्यक्ष भी रही हैं