श्रीनगर। प्रसिद्ध धारी देवी मंदिर को कोरोना वायरस को देखते हुए 31 मार्च तक श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया गया है। साथ ही मंदिर से पहले स्थित दुकानों से प्रसाद की बिक्री पर भी रोक लगा दी गई है। वहीं श्रीनगर में कल्याणेश्वर धर्मशाला को भी 31 मार्च तक बंद कर दिया गया है।
कलियासौड़ चौकी इंचार्ज एसआई कृष्ण चंद्र सती ने बताया कि सिद्धपीठ मां धारी देवी मंदिर में जाकर पुजारीगणों से बातचीत के बाद यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि मंदिर में श्रद्धालुओं के आने पर रोक सबंधी आदेश के अनुपालन में मंदिर के मुख्य द्वार को बंद कर पुजारियों से सहयोग मांगा गया है। कहा पुजारीगण मंदिर के अंदर नियमित पूजा पाठ एवं यज्ञ हवन करते रहेंगे। लेकिन श्रद्धालुओं को मंदिर में आने से रोका जाएगा। जिससे देश एवं विश्व पर कोरोना वायरस से होने वाली महामारी के संकट को टाला जा सके।
धारी देवी मंदिर श्रद्धालुओं के लिए 31 तक बंद

More Stories
त्योहारी सीजन में खाद्य संरक्षा विभाग का बड़ा अभियान
उत्तराखंड आवास विकास परिषद ने अवैध निर्माण के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए सौ से अधिक नोटिस जारी किए
एसएससी परीक्षा में हाईटेक नकल कराने वाले गिरोह का एक और सदस्य दिल्ली से गिरफ्तार