देहरादून। वर्ष 2020-21 के देशी विदेशी मदिरा के व्यवस्थापन की कार्यवाही आज नगर निगम प्रेक्षागृह में जिलाधिकारी डाॅ आशीष कुमार श्रीवास्तव एवं पुलिस उप महानिरीक्षक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अरूण मोहन जोशी की मौजूदगी में सम्पन्न हुई। जनपद में 29 विदेशी दुकानों हेतु कुल 641 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें महिला आवेदकों के 207 एवं पुरूष आवेदकों के 434 आवेदन प्राप्त हुए। इसी प्रकार देशी मदिरा की 12 दुकानों हेतु कुल 104 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें 42 महिला एवं 62 पुरूष आवेदकों द्वारा आवेदन किये गये। जनपद में बीयर की दो दुकानों के लिए कुल 44 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें 14 महिला एवं 30 पुरूष आवेदकों के आवेदन प्राप्त हुए। विदेशी मदिरा की दुकानों में राजपुर रोड-1, राजपुर रोड-2, राजपुर रोड-3, डालनवाला, आराघर, अधोईवाला चुन्ना भट्टा, चकराता रोड-1, चकराता रोड-2 गांधी रोड, हरिद्वार बाईपास रोड निकट (कारगी चैक), लाईबे्ररी, रायवाला, रानीपोखरी, शास्त्रीनगर रिंग रोड, (निकट 6 न0 पुलिया), लाईब्रेरी, रायपुर, डाकपत्थर, आईएसबीटी, डाण्डा लखौण्ड सहस्त्रधारा रोड, जाखन राजपुर रोड, रतनपुर, कुल्हान (कुन्जा) चकराता, बडोवाला, भाऊवाला (माण्डूवाला), साहिया, कोटी, कुल्हान गांव जूड़ो, बरोटीवाला का व्यवस्थापन किया गया। इसी प्रकार देशी मदिरा की दुकानों में हरिद्वार बाईपास, अकबतहसील, हरबर्टपुर विकासनगर, जीवनगढ, रायवाला, हर्रावाला, शास्त्रीनगर, भाऊवाला, हरबर्टपुर-2 देहरादून रोड, लेहमनपुल, बरोटीवाला का व्यवस्थापन किया गया। बीयर की दुकानों में मसूरी एवं सुभाषनगर का व्यवस्थापन किया गया। जनपद में 2 अंग्रेजी एवं 23 देशी शराब की दुकानों के लिए कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुए हैं, जिनके व्यवस्थापन की कार्यवाही द्वितीय चरण में सम्पादित की जायेगी।
देहरादून जिले में 2 अंग्रेजी एवं 23 देशी शराब की दुकानों के लिए कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुए

More Stories
त्योहारी सीजन में खाद्य संरक्षा विभाग का बड़ा अभियान
उत्तराखंड आवास विकास परिषद ने अवैध निर्माण के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए सौ से अधिक नोटिस जारी किए
एसएससी परीक्षा में हाईटेक नकल कराने वाले गिरोह का एक और सदस्य दिल्ली से गिरफ्तार