देहरादून।उत्तराखंड में बाहर से आने वाले पर्यटकों को कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए रोक लगा दी गई है। उत्तराखंड शासन ने इस संबंध में आज शुक्रवार को आदेश जारी कर दिया है।उत्तराखंड रोडवेज ने दिल्ली मार्ग पर चल रहीं 300 बसों का संचालन बंद कर दिया है।सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण नीतेश झा द्वारा एडवायजरी जारी की गई है। वहीं राज्य सरकार द्वारा 65 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों और 10 वर्ष से कम आयु के बच्चों को 31 मार्च तक घर पर ही रहने की अपील की गई है। सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण नीतेश झा द्वारा जारी एडवायजरी में यह सलाह भी दी गई है। अपील की गई है कि मेडिकल प्रोफेशनल और अन्य आवश्यक सेवाओं में कार्यरत व्यक्तियों के अलावा अन्य सभी 65 वर्ष से अधिक आयु के नागरिक 31 मार्च तक घर पर ही रहें।कोरोना के खौफ के बीच देहरादून के राजकीय गांधी शताब्दी अस्पताल का स्टाफ ने लोगों से घरों में ही रहने की अपील की है। वहीं तीन ट्रेनी आईएफएस के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद अब फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट ;एफआरआईद्ध को पूरी तक बंद कर दिया गया है।इस वजह से एफआरआई में रहने वाले लोग जरूरी कामों के लिए बाहर नहीं जा पा रहे हैं। इससे लोग काफी परेशान हैं। वहीं एफआरआई के कुलसचिव ने यह सूचना जारी की है कि कैंपस में 21 मार्च से सभी जरूरतों का सामान ऑफिसर्स क्लब में उपलब्ध कराया जाएगा।
उत्तराखंड में भी लगी बाहरी पर्यटकों के प्रवेश पर रोक

More Stories
त्योहारी सीजन में खाद्य संरक्षा विभाग का बड़ा अभियान
उत्तराखंड आवास विकास परिषद ने अवैध निर्माण के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए सौ से अधिक नोटिस जारी किए
एसएससी परीक्षा में हाईटेक नकल कराने वाले गिरोह का एक और सदस्य दिल्ली से गिरफ्तार