देहरादून। एफआरआई परिसर को लाॅकडाउन करने के दूसरे दिन आज लोगों की खासी संख्या में भीड़ सिलेण्डर भरवाने के लिए लाइनों में खड़ी नजर आयी। प्रशासन द्वारा एफआरआई परिसर में लाॅकडाउन का निर्णय तीन प्रशिक्षु अधिकारियों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि के बाद लिया गया था।एफआरआई स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी के तीन प्रशिक्षु अधिकारियों में कोरोना वायरस की पुष्टि होने के बाद प्रशासन में हड़कंप फैल गया था। जिसके बाद बीते रोज जिला प्रशासन द्वारा निर्णय लिया गया कि एफआरआई परिसर को लाकडाउन किया जाये। यूं तो परिसर में बाहर से आने वालों का प्रवेश पहले ही बंद कर दिया गया था। लाकडाउन के बाद लोगों को परिसर से बाहर जाने पर भी रोक लगा दी गयी है साथ ही परिसर को सेनिटाइज करने का भी काम शुरू हो चुका है।
इस अफरा तफरी के माहौल में आज सुबह से ही परिसर में रहने वाले लोंगो की भीड़ गेट पर गैस सिलेण्डर भरवाने के लिए नजर आयी है।

More Stories
त्योहारी सीजन में खाद्य संरक्षा विभाग का बड़ा अभियान
उत्तराखंड आवास विकास परिषद ने अवैध निर्माण के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए सौ से अधिक नोटिस जारी किए
एसएससी परीक्षा में हाईटेक नकल कराने वाले गिरोह का एक और सदस्य दिल्ली से गिरफ्तार