June 15, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

समाजिक संस्था स्प्रैड हैप्पीनेस ने जरूरतमंद लोगों को राशन व भोजन के पैकेट वितरित किये

देहरादून। हिन्दू-मुस्लिम एकता की गंगा-जमुनी तहजीब की विचारधारा पर बनी स्प्रैड हैप्पीनेस सामाजिक संस्था से जुडे आम आदमी पार्टी की प्रदेश संगठन मंत्री रही उमा सिसौदिया, कांग्रेस नेत्री गरिमा दसौनी, व्यवसायी सरफराज हसन व शिक्षाविद मजुर्हर रहमान के अथक प्रयासों से संस्था द्वारा अभी तक लगभग तीन सौ भोजन के पैकेट प्रतिदिन जरूरतमंदों में बांटे जा रहे है। लोगों की बढ़ती आवश्यकताओं को देखते हुये संस्था द्रारा आने वाले दिनों में पाँच सौ से अघिक भोजन पैकेट प्रतिदिन वितरित करने का प्रयास किया जा रहा है। संस्था द्वारा सहस्त्रधारा ट्रेचिंग ग्राउंड के निकट की बस्ती, दीपनगर वार्ड की मलिन बस्ती सहित मयूर विहार पुलिस चैकी में भी जरूरतमंदों को वितरण हेतु फूड पैकेट दिये जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त एक हजार के करीब कच्चा राशन भी संस्था द्वारा बांटा जा चुका है।
संस्था के इस कार्य में महिला उत्तरजन समूह से जुड़ी अर्चना डिमरी, मातृभूमि परिवार के अध्यक्ष हितेश चैधरी, घाद  संस्था के लोकेश नवानी, वेदांता शिक्षा संस्था की अर्चना यादव, अमरीश गौड़, नवीन पडियार, अंकित सिंह, रंजन कोटनाला, शैलेन्द्र सिंह, अंजुम परवीन, नीति मोहन, मनीष प्रजापति, शेर सिंह रावत आदि का तन मन धन से सहयोग मिल रहा है।