देहरादून। पहाड़ी प्रजा मंडल के सदस्य और भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री और भोजन पैकेट वितरित किए जा रहे हैं। लॉकडाउन के चलते दूसरे राज्यों से आये मजदूर और यहां फुटपाथ, झुग्गी झोपड़ी पर निवास कर रहे ऐसे असहाय लोगों के सामने रोटी का संकट गहरा गया है। उन सबके लिए खाद्य सामग्री और भोजन के पैकेट वितरित किए जा रहे हैं। पहाड़ी प्रजा मंडल के अध्यक्ष वीर सिंह पवार और भाजपा महानगर के सह मीडिया प्रभारी गिरिराज उनियाल के नेतृत्व में जरूरतमंदों के लिए कारगी चैक में भोजन पैकेट की व्यवस्था की जा रही है। जिसमें पुलिस प्रशासन का भी विशेष सहयोग मिल रहा है। कारगी चैक में गरीब मजदूरों सफाई कर्मचारियों और जरुरतमंद भी भोजन कर रहे हैं। इस व्यवस्था को प्रभामंडल के महामंत्री समाजसेवी अनुराग पंत, राजेन्द्र पंवार,भाजपा युवामोर्चा के निर्मल जगुड़ी, सौरभ उनियाल, जमुना प्रसाद डंगवाल, भाजपा नेता राजेन्द्र चैहान, कीर्ति पंवार, विनोद रावत, आदि का विशेष सहयोग मिल रहा है।
पहाड़ी प्रजा मंडल जरूरतमंदों को उपलब्ध करा रहा भोजन के पैकेट

More Stories
त्योहारी सीजन में खाद्य संरक्षा विभाग का बड़ा अभियान
उत्तराखंड आवास विकास परिषद ने अवैध निर्माण के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए सौ से अधिक नोटिस जारी किए
एसएससी परीक्षा में हाईटेक नकल कराने वाले गिरोह का एक और सदस्य दिल्ली से गिरफ्तार