October 29, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

विधायक जोशी ने पर्यावरण मित्रों को पुरुस्कृत किया

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के 40वें स्थापना दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा कोरोना वायरस कोविड-19 के वारियर्स के लिए विशेष तौर पर व्यक्तिगत प्रशंसा करने का काम किये जाने का अनुरोध पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता से किया था, जिसके बाद पार्टी कार्यक्रमों को आगे बढ़ाते हुए मसूरी विधायक गणेश जोशी ने सफाई कार्मिकों (पर्यावरण मित्रों) को पुरुस्कृत किया।
      सोमवार को देहरादून के कालीदास चैक पर मसूरी विधायक गणेश जोशी ने 25 पर्यावरण मित्रों को सम्मानित करते हुए कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए पर्यावरण मित्रों की भूमिका सबसे अहम और मुख्य है। उन्होनें कहा कि हमारा प्रत्येक कार्यकर्ता इस लड़ाई में लगे डाक्टरों, नर्सो, पुलिसकर्मियों आदि को सम्मानित करेगें और उनका उत्साहवर्धन करेंगे। पार्षद सत्येन्द्र नाथ ने बताया कि पर्यावरण मित्रों को जूस, सैनिटाइजर, मास्क, बिस्कुट एवं अन्य उपयोगी वस्तुऐं प्रदान की गयी हैं ताकि उनका सम्मान और मनोबल बढ़े। विधायक जोशी ने कहा कि मोदी किचन के माध्यम से मसूरी क्षेत्र में प्रतिदिन 5000 से अधिक लोगों को भोजन के पैकेट उपलब्ध कराये जा रहे हैं। विदित हो कि विधायक जोशी द्वारा अपने एक माह का वेतन प्रधानमंत्री राहत कोष एवं एक माह का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में दिये जाने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया जा चुका है। इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय मीडिया सहप्रभारी नेहा जोशी, पार्षद सत्येन्द्र नाथ, बबीता सहौत्रा आदि उपस्थित रहे।