देहरादून, आजखबर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में भारतीय विकास एवं शिक्षण संस्थान की स्मारिका हमारे बुजुर्ग, हमारा सम्मान, हमारा अभिमान का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय विकास एवं शिक्षण संस्थान द्वारा विगत वर्षों में मेले के माध्यम से गौ, गंगा एवं गांधी जैसे विषयों पर चिंतन कर अनेक सराहनीय कार्य किये जा रहे हैं। इस स्मारिका में छात्र-छात्राओं एवं प्रबुद्ध व्यक्तियों के लेखनों का समावेश किया गया है। यह स्मारिका आम जन-मानस के लिए उपयोगी सिद्ध होगी। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक उमेश शर्मा काऊ एवं भारतीय विकास एवं शिक्षण संस्थान की स्मारिका के संपादकीय मण्डल के सदस्य थे।
‘हमारे बुजुर्ग, हमारा सम्मान, हमारा अभिमान’ स्मारिका का विमोचन

More Stories
पेंशनधारियों को सीएम धामी का दिवाली गिफ्ट, 148.18 करोड़ खातों में किए ट्रांसफर
उत्तराखंड में कल गरजेंगे केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह
गंगनानी के समीप नदी में समाई यात्रियों की कार, चार की मौत, एक घायल, दो लापता