June 15, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

सीएम त्रिवेंद्र ने योगी आदित्यनाथ के पिता के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनन्द सिंह बिष्ट के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत की आत्मा की शांति व शोक संतप्त परिवारजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने उ0प्र0 के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ से दूरभाष पर वार्ता कर उनको सांत्वना प्रदान की। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्वर्गीय आनन्द सिंह बिष्ट जी का अपना एक अलग व्यक्तित्व था वह एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता भी थे। यमकेश्वर ब्लॉक में किये गये उनके सामाजिक योगदान के लिये उनको हमेशा याद किया जायेगा। यमकेश्वर में स्वर्गीय आनन्द सिंह बिष्ट जी द्वारा एक महाविद्यालय की स्थापना भी की गई थी जहां आज सैकड़ों बच्चे अध्यनरत है। उनका शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान रहा है।