October 29, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

घर लौटे प्रवासियों को स्वरोजगार से जोड़ने समेत विभिन्न मुद्दों पर हुई समिति की बैठक में चर्चा 

देहरादून। सचिवालय में कृषि एवं उद्यान मंत्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में कोविड-19 के आर्थिक दुष्प्रभाव को दृष्टिगत रखते हुए क्षेत्रों में आर्थिकी एवं आजीविका को पुनः स्थापित किए जाने हेतु गठित उपसमिति की प्रथम बैठक हुयी। बैठक के दौरान कृषि एवं कृषि से सम्बद्ध अन्य क्षेत्रों में उत्तराखण्ड की आर्थिकी को सुधारने, लोगों को आजीविका उपलब्ध कराने सम्बन्धी एवं कोविड-19 के कारण घर वापस लौटे लोगों को भी स्वरोजगार से जोड़ने जैसे विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर महिला कल्याण एवं बाल विकास राज्य मंत्री रेखा आर्या, उच्चशिक्षा एवं सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव ओम प्रकाश, सचिव अमित नेगी, आर. मीनाक्षी सुन्दरम एवं सौजन्या भी उपस्थित थीं।