November 6, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

आबादी क्षेत्र में बाघ देखे जाने से दहशत

रामनगर। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के कालागढ़ रेंज में बाघ दिखाई देने से क्षेत्रवासियों में डर का माहौल बना हुआ है। वन विभाग इसको लेकर अलर्ट मोड पर नजर आ रहा है।
कालागढ़ में रामगंगा नदी के पास श्मशान घाट के करीब एक बाघ दिखाई देने से लोग दहशत में हैं। वहीं, वन महकमे ने मौके पर वन रक्षकों की टीम को तैनात कर दिया है। साथ ही लोगों से भी वहां आने-जाने में सावधानी बरतने की अपील की गई है। जानकारी के मुताबिक रामगंगा नदी के किनारे श्मशान घाट के पास बाघ को देखे जाने के बाद से आसपास के लोगों भयभीत हैं। कालागढ़ और रामगंगा पार के कई गांवों के ग्रामीण इसी रास्ते से आना-जाना करते हैं, लेकिन जब से इसी जगह पर टाइगर का मूवमेंट देखा गया है तब से लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। वहीं, कॉर्बेट प्रशासन लोगों को सचेत करने के साथ ही लगातार क्षेत्र में गश्त कर रहा है।