November 6, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

एसटीएफ के हत्थे चढ़ा फरार चल रहा ईनामी बदमाश

देहरादून। दस हजार का इनामी बदमाश मोनू खान को उत्तराखंड एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) ने यूपी के बदायूं जिले से गिरफ्तार किया है। बदमाश मोनू खान पर उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले में हत्या समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। मोनू खान काफी समय से फरार चल रहा था। मंगवलार देर रात को उत्तराखंड एसटीएफ ने बदायूं पुलिस की मदद से आरोपी को धर दबोचा।
उत्तराखंड एसटीएफ  की कुमाऊं टीम और एसओजी बदायूं की संयुक्त टीम की कार्रवाई में मोनू खान पकड़ा गया। आरोपी मोनू खान के पास उत्तराखंड एसटीएफ को पिस्टल भी बरामद हुई है। आरोपी के बदायूं जिले इस्लाम नगर से गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद उत्तराखंड एसटीएफ ट्रांजिट रिमांड पर मोनू खान को उत्तराखंड लेकर आई। यहां आरोपी से पूछताछ की जा रही है। एसटीएफ अभी मोनू खान के साथियों के बारे भी पता लगाने में जुटी हुई है। साथ ही मोनू खान का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है।