देहरादून। शराब कारोबारी का अपनी विभिन्न मांगो को लेकर शुक्रवार से शराब की दुकानों को बंद करने के फैसले पर फिलहाल विराम लग गया है।आपको बता दें की कारोबारियों की मुख्य मांगो में सरकार के द्धारा लगाया गया कोविड टैक्स, अधिभार व इसके साथ ही जो दुकाने लॉकडाउन में बंद रही उसके नुकसान को देखते हुए रियायत देने की हैं। वहीं आबाकारी आयुक्त ने कहा की शराब कारोबारियों की जो जायज़ मांग हैं उनपर विचार किया जायेगा। शराब कारोबारियों को आश्वस्त किया गया है की उनकी मांगो पर सकारात्मक ढंग से विचार किया जायेगा. शराब कारोबार से जुड़े व्यवसाइयों ने आबकारी आयुक्त से वार्ता की,, वार्ता में आश्ववासन मिलने के कारोबारियों ने अपना फैसला वापस ले लिया है। हालांकि शराब कारोबारियों का कहना है की अगर 24 मई तक उनकी मांगो को नहीं माना जाता है तो 25 मई से पूरे प्रदेश में शराब की दुकानें बंद कर देंगे।
आबाकारी आयुक्त से वार्ता के बाद बनी सहमति, बंद नहीं होंगी शराब की दुकानें

More Stories
त्योहारी सीजन में खाद्य संरक्षा विभाग का बड़ा अभियान
उत्तराखंड आवास विकास परिषद ने अवैध निर्माण के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए सौ से अधिक नोटिस जारी किए
एसएससी परीक्षा में हाईटेक नकल कराने वाले गिरोह का एक और सदस्य दिल्ली से गिरफ्तार