बीरोंखाल –बीरोंखाल ब्लाक के बिरगणा गांव निवासी एक प्रवासी की मौत हो गई। प्रवासी नोएडा से रविवार को यहां पहुंचा था और उसे गांव के पंचायत भवन में क्वारंटाइन किया गया था। डाक्टरों ने प्रथमदृष्टया मौत का कारण अस्थमा बताया है। शव को पीएम के लिए कोटद्वार भेजा गया है। इससे पूर्व बीते रविवार को भी रिखणीखाल ब्लाक में भी एक वृद्धा की कोरनटाइन पीरियड में मौत हो गई थी।
बीरोंखाल ब्लाक के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. शैलेंद्र सिंह रावत ने बताया है कि नोएडा से रविवार की दोपहर विरगणा निवासी संजय पटवाल उम्र करीब 32 साल वाहन बुक कर यहां पहुंचा था। कोविड-19 के मद्देनजर उसे गांव के पंचायत भवन में क्वारंटाइन किया गया था। रविवार की रात में उसकी तबियत खराब हुई तो उसे एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल लाया जा रहा था लेकिन युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जानकारी जुटाने पर पता चला है कि युवक अस्थमा का मरीज था।
क्वारंटीन सेंटर में एक युवक की मौत, लंबे समय से था बीमार

More Stories
त्योहारी सीजन में खाद्य संरक्षा विभाग का बड़ा अभियान
उत्तराखंड आवास विकास परिषद ने अवैध निर्माण के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए सौ से अधिक नोटिस जारी किए
एसएससी परीक्षा में हाईटेक नकल कराने वाले गिरोह का एक और सदस्य दिल्ली से गिरफ्तार