October 29, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

उत्तराखंड के दो जिलों में पांच कोरोना पॉजिटिव, कुल संक्रमित हुए 151

देहरादून। प्रदेश में शुक्रवार को पांच कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। जिसमें देहरादून जनपद में तीन और ऊधमसिंह नगर जनपद के जसपुर के दो संक्रमित मरीज हैं। प्रदेश में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा डेढ़ सौ के पार हो गया है। प्रदेश में कुल संक्रमित 151 हो गए हैं।
उत्तराखंड में आज पांच कोरोना मरीज मिले हैं। शुक्रवार को पांच कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले के बाद अब प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 146 से बढ़कर 151 हो गई है। गौरतलब है कि गुरुवार को रिकॉर्ड 16 कोरोना मरीज सामने आए थे। प्रदेश में बढ़ते कोरोना ग्राफ के बीच आज शुक्रवार को राजधानी देहरादून में तीन मरीज मिले हैं। जबकिए दो लोगों में कोरोना के संक्रमण की पुष्टि उधम सिंह नगर जिले में भी हुई है। पांच मरीजों के सामने आने के बाद अब विभाग संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की तलाश में जुट गया है।