Breaking उत्तराखण्ड

दिल्ली से लौटी बुजुर्ग महिला की क्वांरटाइन सेंटर में हुई मौत

पौड़ी गढ़वाल के तहसील धुमाकोट के एक क्वारंटाइन सेंटर में दिल्ली से लौटी वृद्धा की मौत हो गई। पुलिस प्रशासन का कहना है कि वृद्धा हृदय रोग की मरीज थी और लंबी बीमारी के बाद वापस गांव लौटी थी। उसकी मृत्यु हृदय गति रुकने से हुई है। मृतक के पुत्र व ग्राम प्रधान ने वृद्धा की मौत को स्वाभाविक बताते हुए शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाने का अनुरोध किया। जिस पर प्रशासन ने शव का पीएम नहीं करवाया।
वृद्धा की मौत के बाद क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे अन्य 30 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग करवाई गई। थर्मल स्क्रीनिंग में सभी स्वस्थ पाए गए। धुमाकोट थाना प्रभारी प्रमोद उनियाल ने बताया कि पीपली(भटिंडा) निवासी ठाकुली देवी(72) बीती 23 मई को दिल्ली से अपने गांव लौटी थी। उसे गांव में ही मिलन केंद्र पर क्वारंटाइन किया गया था। बीते शुक्रवार की शाम को उसकी तबीयत खराब होने से उसकी मौत हो गई। जानकारी जुटाने पर पता चला है कि वृद्धा लंबे समय से हृदय रोग से पीड़ित थी और निरंतर दवाइयां ले रही थी, उसकी मृत्यु हृदय गति रुकने से हुई है।

Related posts

श्रीनगर, देहरादून, हल्द्वानी मेडिकल कॉलेजों में 501 पद सृजित

Anup Dhoundiyal

सीएम ने बाह्य सहायतित परियोजनाओं के क्रियान्वयन में समयबद्धता का विशेष ध्यान रखने के दिए निर्देश

Anup Dhoundiyal

मुख्यमंत्री ने किया जिला सूचना कार्यालय चंपावत की विकास पुस्तिका का विमोचन

Anup Dhoundiyal

Leave a Comment