देहरादून। भारत की प्रमुख भुगतान एवं वित्तीय सेवा प्रदाता कंपनी पेटीएम ने फीचर फोन उपयोगकर्ताओं को और सशक्त बनाने के लिए एक नई सुविधा की शुरुआत की है। ग्राहक अब केवल एक वैध यूपीआई आईडी के साथ अपने वोडाफोन-आइडिया नंबर को रिचार्ज करने में सक्षम होंगे। देश भर में इस सेवा का विस्तार करने के लिए पेटीएम, वोडाफोन-आइडिया और भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) के साथ काम करेगा । इस कदम से उन लाखों उपभोक्ताओं को मदद मिलेगी जो जिनके पास स्मार्ट फोन नहीं है और रिचार्ज कराने के लिए दुकानों पर जाने की आवश्यकता पड़ती है। कंपनी ने कहा कि इस सेवा का लाभ लेने के लिए मोबाइल-इंटरनेट डेटा की जरूरत नहीं है, साथ ही गैर-पेटीएम ऐप उपयोगकर्ता भी इस सेवा का आसानी से लाभ उठा सकते हैं।
पेटीएम की नई मुहीम, अब बिना स्मार्ट फोन वाले लोग भी कर सकते हैं घर बैठे रिचार्ज

More Stories
उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाई
इन्डोर स्टेडियम के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश, युवाओं को मिलेंगी आधुनिक खेल सुविधाएँः ऋतु खण्डूडी भूषण
सड़क सुरक्षा पर डीएम का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी प्रगति समीक्षा