October 29, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

सीएम ने नरेंद्र मोदी सरकार-2 का एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर बधाई दी

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार-2 के एक वर्ष पूर्ण होने पर प्रधानमंत्री सहित सभी को बधाई दी है। अपने बधाई संदेश में मुख्यमंत्री  श्री त्रिवेंद्र ने कहा है कि इस एक वर्ष की सफलता ने हमारे प्रधानमंत्री को विश्व नेता के रूप में साबित किया है। अपने इस कार्यकाल में नरेंद्र मोदी जी ने देश की वर्षों पुरानी मांग धारा-370 को समाप्त किया, तीन तलाक से देश को मुक्ति दिलाना, राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त करना और इसमें किसी तरह का कोई तनाव देश में ना होना  हमारे प्रधानमंत्री की सफलता का एक अंश है।
        नागरिकता संशोधन कानून, किसान सम्मान योजना, छोटे व्यापारियों को पेंशन, करतारपुर साहिब कॉरिडोर, यू.ए.पी.ए एक्ट में संशोधन, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना और वर्तमान में चल रहे कोरोना वायरस के खिलाफ एक सफल रणनीति के तहत देश में लाखों लोगों के जीवन को बचाना सहित अन्य महत्वपूर्ण कार्य श्री मोदी द्वारा इस कार्यकाल में किए गए हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने  कहा की अभी 4 वर्ष और प्रधानमंत्री जी को कार्य करना है, मुझे पूरा विश्वास है जिस विश्वास के साथ, आत्मीयता के साथ श्री मोदी सफल एवं प्रभावशाली नेतृत्व कर रहे हैं व देशवासियों का मार्गदर्शन कर रहे हैं, निश्चित रूप से देश चाहे आर्थिक रूप से हो या चाहे विश्व मंच पर भारत को एक अलग पहचान दिलाने पर हो हमारे प्रधानमंत्री जरुर सफल होंगे ।