देहरादून।देवभूमि महासभा के केन्द्रीय अध्यक्ष प्रमोद कपरूवान ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर पानी और बिजली के 3 माह के बिल माफ करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है। इसके चलते सभी व्यवसाय बंद है तथा आगे स्थितियां सुधरने में समय लगेगा। महामारी का प्रकोप बढ़ता ही चला जा रहा हैए जिससे सभी की आर्थिक स्थिति बहुत ही खराब हो गईं है।
इस महामारी के दौर में दिहाड़ी एवं रोज पेट भरने वाले मजदूर बहुत ही संकट की स्थिति में है। ऐसे में दिनचर्या वापस व्यवस्थित हो इसके लिए प्रदेश में घरेलू व काॅमशल पानी और बिजली के 3 माह के बिल माफ किए जाए ताकि जनता को कुछ राहत मिल सके। इस अवसर पर देवी दयाल केन्द्रीय प्रवक्ता,महेश गौतम, अशोक बिडला,मनबीर सिंह नेगी आदि उपस्थित थे ।
बिजली व पानी का 3 महीने का बिल माफ करने की मांग

More Stories
त्योहारी सीजन में खाद्य संरक्षा विभाग का बड़ा अभियान
उत्तराखंड आवास विकास परिषद ने अवैध निर्माण के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए सौ से अधिक नोटिस जारी किए
एसएससी परीक्षा में हाईटेक नकल कराने वाले गिरोह का एक और सदस्य दिल्ली से गिरफ्तार