October 29, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

लगातार बारिश से बद्रीनाथ और केदारनाथ हाईवे पर गिर रहा है मलबा और पत्थर

रुद्रप्रयाग। मौसम विभाग के हाईअलर्ट के बाद रुद्रप्रयाग में बारिश जारी है। बारिश के कारण बद्रीनाथ और केदारनाथ हाईवे पर जगह.जगह भूस्खलन होने से बड़े.बड़े पत्थर गिर रहे हैं। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में ओलावृष्टि होने से फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है।रुद्रप्रयाग जनपद में गुरुवार रात से बारिश जारी है।बता दें कि कुछ दिनों बाद मानसून सीजन भी शुरू होने जा रहा है। ऐसे में बद्रीनाथ और केदारनाथ हाईवे पर सफर करना भी मुश्किल हो जायेगा। दोनों राजमार्गों के कई जगहों पर ऐसे डेंजर जोन हैंए जो हल्की बारिश होने पर बंद हो जाते हैं और लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में मानसून सीजन और बारिश को देखते हुए डेंजर जोन वाले स्थानों में मशीनों की तैनाती की गई है। साथ ही इंजीनियरों और मशीन ऑपरेटरों के नंबर भी आपदा कंट्रोल रूम के दिये गये हैंए जिससे राजमार्गों के बंद होने पर शीघ्र सूचना अभियंताओं और ऑपरेटरों को मिल सके। उन्होंने कहा कि मानसून सीजन को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वैकल्पिक मार्गों पर भी मशीने तैनात की जायेंगीए जिससे मार्गों के बंद होने पर किसी समस्या से न जूझना पड़े।