देहरादून । लॉक डाउन के दौरान देहरादून के 1 बोर्डिंग स्कूल में नाबालिग छात्र के साथ शारीरिक प्रताड़ना का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष के मुताबिक लॉक डाउन के दौरान उनके 9 साल के बेटे के साथ शारीरिक प्रताड़ना और सैक्सुअल हैरेसमेंट हुई है। जिसकी जानकारी उन्हें तब हुई जब वो अपने बच्चे को लेने आये और उन्हें खुद बच्चे के द्वारा ही पूरा घटनाक्रम बताया गया।वही इस शर्मनाक घटना की जानकारी परिजनों ने डीएम के साथ ही पुलिस को भी ट्वीट करके भी दी थी। मामले को लेकर नोएडा से परिजन देहरादून के रायपुर थाने पहुंचे जहां उन्होंने पूरे घटनाक्रम पर तहरीर देते हुए पुलिस से स्कूल प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग की है। पैरेंट्, ने स्कूल पर आरोप लगाये हैं की लॉकडाउन के दौरान उनके बच्चे के साथ सैक्सुअल हैरेसमेंट हुआ है साथ ही बच्चे संग मारपीट और घरेलू काम भी कराये गये हैं।वहीं पुलिस का कहना है कि मामला संज्ञान में आने के बाद प्रथम दृष्टया ऐसा होना संभव प्रतीत हो रहा है,, परिजनों का आरोप है की बच्चे के साथ मारपीट भी की गई और साथ ही घरेलू काम भी कराया गया। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुक़दमा पंजीकृत कर दिया गया है।
लॉकडाउन के दौरान नाबालिग से शारीरिक प्रताड़ना का मामला

More Stories
मुख्य सचिव ने कुछ जिलों में टीबी मुक्त भारत अभियान की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों से लिए एसआईआर पर सुझाव
नेशन फर्स्ट’ की भावना और बड़े सपनों के साथ आगे बढ़े युवाः राज्यपाल