देहरादून। मुख्यमंत्री की घोषणाओं को अधिकारी कितनी गंभीरता से लेते है, इसका एक उदाहरण डोईवाला में देखने को मिल रहा है। कुछ समय पहले मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने डोईवाला के कार्यक्रम में घोषणा की थी कि जल्द ही सुसआ नदी के पानी को ट्रीटमेंट प्लांट लगाकर पीने योग्य बनाया जाएगा। लेकिन आपको जानकार ताज्जुब होगा जिस नदी के पानी को सीएम पीने योग्य बनाने की बात कर रहे थे, आज वह नदी सीवर में तब्दील हो चुकी है।स्थानीय लोग बताते हैं कि कभी सुसआ नदी का पानी पीने की काम में लाया जाता था, लेकिन अब ये नदी धीरे-धीरे सीवर में तब्दील हो गई है। देहरादून की सारी गंदगी और सीवर का पानी इस नदी में डाले जाने के बाद यह दूषित हो गया है। ग्रामीणों में गुस्सा इस बात को लेकर है कि डोईवाला विधानसभा मुख्यमंत्री का क्षेत्र है। बावजूद इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने खुद घोषणा की थी कि जल्द ही सुसआ नदी का पानी पीने योग्य बनाया जाएगा। लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि इस दूषित पानी से उनकी फसलें खराब हो रही हैं। जीव-जंतु नदी का पानी पीने से बीमार हो रहे हैं। ग्रामीणों को भी त्वचा रोग हो रहा है, बावजूद इसके अधिकारी लापरवाह बने हुए हैं।
अब तक पीने योग्य नहीं बन पाया सुसवा नदी का पानी

More Stories
उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाई
इन्डोर स्टेडियम के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश, युवाओं को मिलेंगी आधुनिक खेल सुविधाएँः ऋतु खण्डूडी भूषण
सड़क सुरक्षा पर डीएम का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी प्रगति समीक्षा