October 29, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

वर्ष 2021 तक ऑल वेदर रोड के निर्माण कार्य पूर्ण कर लिये जायेंगेः डीजी सड़क परिवहन

देहरादून। मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह से डी.जी सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार आई. के. पाण्डे ने सचिवालय में मुलाकात की। श्री पाण्डे ने मुख्य सचिव को चार धाम महायोजना की अद्यतन प्रगति से अवगत कराया। ज्ञातव्य है कि वे विगत दो दिन से परियोजना क्षेत्र पर भ्रमण पर हैं।मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय से अपेक्षा की कि ऑल वेदर रोड का इन्वायरमेंटल इंपेक्ट एसेसमेंट कर लिया जाए। डी.जी. द्वारा आश्वस्त किया गया कि वर्ष 2021 तक ऑल वेदर रोड के निर्माण कार्य पूर्ण कर लिये जायेंगे। मुख्य सचिव ने कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री द्वारा इस महत्वाकांक्षी योजना को समयबद्धता एवं गुणवत्ता से पूर्ण करने के लिए समय-समय पर समीक्षा की जाती रहती है। मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड द्वारा परियोजना के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी मिलते रहते हैं। मुख्य सचिव द्वारा शीघ्र ही योजना से जुड़े विभागों एवं संबंधित जिला अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से समीक्षा बैठक आयोजित करने की जानकारी दी गयी। बैठक में सचिव लो.नि.वि आर.के. सुधांशु, लो.नि.वि अनु सचिव दिनेश पुनेठा, प्रमुख अभियन्ता लो.नि.वि हरि ओम शर्मा, राष्ट्रीय राजमार्ग आर.ओ. सी.के. सिन्हा एवं मुख्य अभियन्ता राहुल वर्मा, आर.ओ. परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय देहरादून वीरेन्द्र सिंह खैरा उपस्थित थे