October 30, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

25 जून से चलेंगी उत्तराखंड रोडवेज की बसें

देहरादून। कोरोना काल में बंद की गयी उत्तराखण्ड परिवहन सेवा को अब चरणबद्ध तरीके से शुरू किया जायेगा। पहले चरण में रोडवेज की बसों को डिस्ट्रिक टू डिस्ट्रिक चलाने का फैसला लिया गया है। जिनका संचालन 25 जून से शुरू हो जायेगा। इस आशय का निर्णय अपर सचिव ओउम प्रकाश की अध्यक्षता में हुई परिवहन निगम बोर्ड की बैठक में लिया गया है। पहले चरण में इन बसों का संचालन सिर्फ एक जिले से दूसरे जिले के लिए ही किया जायेगा। तथा केवल 50 बसों के साथ ही संचालन होगा। अगले चरण के बारे में राज्य की स्थितियों के अनुसार ही फैसला लिये जाने की बात कही गयी है।
अपर सचिव द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार इन बसों में आधी सवारियों के साथ ही चलने की बात कही गयी है। इसके बाबत उनका कहना है कि पर्वतीय क्षेत्रें में चलने वाली 36 सीट वाली बसों में 17 सवारी ही सफर कर सकेेगी। उन्हांने कहा कि कोरोना के कारण जारी सभी गाइड लाइनों का अनुपालन जरूरी होगा। सोशल डिस्टेसिंग, सेनेटाइजिंग और मास्क आदि सभी नियमों का पालन जरूरी होगा। अनलाक के पहले चरण में भी लोगों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। रोडवेज बस सेवा शुरू होने से लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिलेगी। उनका कहना है कि दूसरे चरण में इसको कुछ और आगे बढ़ाया जा सकता है लेकिन यह कोरोना की स्थिति पर निर्भर करेगा।