October 29, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

शिवसैनिकों ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के खिलाफ किया प्रदर्शन

देहरादून। शिवसेना देहरादून द्वारा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा हिंदू देवी देवताओं का अपमान करने पर नड्डा कि खिलाफ प्रदर्शन करते हुए उनका चित्र को आग के हवाले किया गया। शिवसेना जिला प्रमुख अमित कर्णवाल ने कहा की आज भा॰ज॰पा के नेता अपना आपा खो चुके है और ऊल-जलूल बयान देने में लगे है, कभी प्रधानमंत्री की तुलना भगवानांे के नेता के रूप में करते हैं और कभी मोदी चालीसा बनाकर हिंदू देवी देवताओं का अपमान कर रहे है। शिवसेना उपप्रमुख शिवम गोयल ने कहा की आज भा॰ज॰पा का शीर्ष नेतृत्व बेलगाम व अहंकारी हो गया हैं। भा॰ज॰पा को यह नहीं भूलना चाहिए की कभी देश में राज करने वाली कांग्रेस आज कहां हैं। भा॰ज॰पा भी कभी 2 सीटों की पार्टी थी। इस कोरोना काल में प्रधानमंत्री की भक्ति करने की बजाय भा॰ज॰पा को देश के गरीब एंव मध्यम वर्गीय व्यक्तियों के बारे में सोचना चाहिए।इस कार्यकम्र में मनोज सरीन, रोहित बेदी, संजीव मैठानी, मनोज वोहरा, विकास मल्होत्रा, वासु परविंदा, अभिषेक साहनी, फरीद अली, रजत विश्नोई, हर्ष सिंघल आदी मौजूद रहे।