June 20, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ नोटिस जारी किये जाने की निन्दा की

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह की अध्यक्षता में प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय देहरादून में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की बैठक हुई जिसमंे उत्तर प्रदेश सरकार के इशारे पर जिलाधिकारी आगरा द्वारा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ नोटिस जारी किये जाने की निन्दा की गई। प्रीतम सिंह ने कहा कि केन्द्र व राज्य की भाजपा सरकारें कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए समय पर कदम नहीं उठा पाई तथा अपनी विफलताओं को छिपाने तथा अपने भ्रष्टाचार को दबाने के लिए केवल विपक्षी नेताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज कर लोकतंत्र को समाप्त करने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी भाजपा सरकार के इशारे पर की गई इस कार्यवाई की निन्दा करती है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी भाजपा सरकार के इशारे पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू पर मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा गया। उन्होंने भाजपा सरकार के इशारे पर की गई इस कार्रवाई को विपक्षी नेताओं के उत्पीड़न की कार्रवाई की जा रही है जो निन्दनीय है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि पहले कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ कर्नाटक में एफआईआर दर्ज किया जाना, उत्तर प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की गिरफ्तारी तथा अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को नोटिस कोरोना महामारी में सरकार की नाकामी को छुपाने की कार्रवाई मात्र है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के इशारे पर कंाग्रेस पार्टी के शीर्ष नेताओं पर अलोकतांत्रिक तरीके से मुकदमें दर्ज किये जा रहे हैं, जो निन्दनीय है, जिसकी कंाग्रेस पार्टी कडे शब्दों में भर्तसना करती है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा भाजपा सरकार के इशारे पर लोकतंत्र के सभी मानकों एवं मापदण्डों पर कुठाराघात करते हुए अलोकतांत्रिक तरीके से कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को जनता की आवाज उठाने से रोकने के लिए उनके विरूद्ध झूठे मुकदमें दर्ज कर उन्हें प्रताड़ित एवं अपमानित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम लोकतांत्रिक देश के निवासी हैं तथा लोकतंत्र में विपक्ष को सवाल उठाने का पूरा अधिकार है। प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा उठाये गये मामले का समर्थन करते हुए प्रीतम सिंह ने कहा कि कोरोना महामारी के आंकडे छिपाये जा रहे हैं तथा त्रासदी झेल रहे गरीबों, किसानों एवं श्रमिकों की मदद नहीं की जा रही है। बैठक में प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, आर्येन्द्र शर्मा, प्रदेश महामंत्री पी.के. अग्रवाल, राजेन्द्र शाह, नवीन जोशी, पूर्व मंत्री अजय सिंह, विशेश आमंत्रित सदस्य सुभाष चाौधरी, निवर्तमान मीडिया चेयरमैन राजीव महर्षि,, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, प्रदेश सचिव राजेश शर्मा, शांति रावत, मंजुला तोमर, गरिमा दसौनी, नवीन पयाल, कमरखान, विकास नेगी, अभिषेक सिंह, संदीप चमोली, ललित भद्री, राजेश चमोली, सूर्यप्रताप सिंह राणा, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र नेगी, विजय रतूड़ी मोन्टी, पुष्कर सारस्वत, अविनाश मणि, अजय रावत, आशीष सक्सेना, संदीप कुमार, दीप बोहरा आदि कांग्रेसजन उपस्थित थे।