October 31, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

कांग्रेसी नेताओं पर नामज़द मुक़दमा दर्ज

देहरादून। देहरादून में कांग्रेस ने आज बढ़ती महंगाई के ख़िलाफ प्रदर्शन किया। लेकिन प्रदर्शन में ना ही इतने लोगों की इजाज़त पुलिस द्धारा दी गई थी ना ही कांग्रेस ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया। नतीजा ये रहा की पुलिस ने कांग्रेसी नेताओं पर नामज़द मुक़दमें दर्ज कर दिये। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह सहित प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, कांग्रेस प्रवक्ता गरीमा मेहरा दसौनी, महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा व कई कांग्रेसी नेताओं पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 188, 147, 269, 270 सहित डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट की धारा 51 के अंतर्गत मुक़दमें पंजीकृत कर दिये हैं।