October 30, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

तेज हुई देवस्थानम बोर्ड को भंग करने की मांग, धरने पर बैठे तीर्थ पुरोहित

उत्तरकाशी। देवस्थानम बोर्ड समाप्त करने की मांग को लेकर गंगोत्री धाम के तीर्थ पुरोहितों ने गंगोत्री धाम परिसर व मां गंगा के शीतकालीन प्रवास मुखबा गांव में क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। तीर्थ पुरोहितों का कहना है कि जबतक देवस्थानम बोर्ड समाप्त नहीं किया जाता तब तक आंदोलन जारी रहेगा। गुरुवार को गंगोत्री धाम के तीर्थ पुरोहित गंगोत्री धाम व गंगा के शीतकालीन प्रवास मुखबा गांव में देवस्थानम बोर्ड समाप्त करने की मांग को लेकर क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। गंगोत्री मंदिर समिति के सह सचिव राजेश सेमवाल ने बताया कि देवस्थानम बोर्ड समाप्त करने के लिए उन्होंने गत दिसम्बर व जनवरी माह में 42 दिनों तक जिला मुख्यालय पर आंदोलन चलाया। जिसे गंगोत्री विधायक के आश्वासन पर समाप्त किया था। जिसमें गंगोत्री विधायक गोपाल सिंह रावत ने उनके हकहकूक को लेकर सीएम से वार्ता करने के लिए आश्वस्त किया था। लेकिन छह माह हो गये अभी तक विधायक ने उन्हें वार्ता के लिए मुख्यमंत्री के पास नहीं ले गये थे। जिससे तीर्थपुरोहितों में भारी रोष है। कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती तब तक वह आंदोलन जारी रखेंगे। क्रमिक धरना प्रदर्शन करने वालों में अरुण सेमवाल, संजीव सेमवाल, राकेश सेमवाल, प्रेमबल्लभ सेमवाल,