Breaking उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड संवैधानिक अधिकार संरक्षण मंच का आम आदमी पार्टी में हुआ विलय

-संगठन के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने ली आम आदमी पार्टी की सदस्यता

देहरादून। उत्तराखण्ड संवैधानिक अधिकार संरक्षण मंच का आज आम आदमी पार्टी में विलय हो गया। मंच के सभी पदाधिकारियेां और कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी के उत्कृष्ट ऐतिहासिक फैसलों के देखते हुए प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया के नेतृत्व में आधिकारिक तौर पर सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर प्रदेश प्रभारी दिनोश मोहनिया ने कहा कि उत्तराखण्ड में भाजपा और कांग्रेस का कार्यकाल देखने के बाद और दिल्ली में आम आदमी पार्टी का कार्य देखने के बाद उत्तराखण्ड की जनता का भरोसा भी आम आदमी पार्टी में बढ़ा है और आप पार्टी को तीसरे विकल्प में रूप में देख रहे है। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में श्री मोहनिया ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी तीसरा विकल्प बन कर जनता के बीच आ रही है और जीत भी हासिल कर रही है।
इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर ने भी उत्तराखण्ड संवैधानिक अधिकार संरक्षण मंच के सभी पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि उनके लिय यह हर्ष का विषय है कि जनता के पास अब प्रदेश में आम आदमी पार्टी तीसरे विकल्प के रूप में मौजूद है। आम आदमी पार्टी प्रदेश कार्यालय में उक्त जानकारी देते हुए उत्तराखण्ड संवैधानिक अधिकार संरक्षण मंच के प्रदेश संयोजक दौलत कुंवर ने कहा कि जब से उत्तराखण्ड प्रदेश बना है तभी से कांग्रेस और भाजपा दोनों की पार्टियां जनता का शोषण कर रही है और दोनों ने ही अभी तक जनता को ठगने का काम किया है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के ऐतिहासिक जन सरोकारों के मुद्दों को देखते हुए आज भारत में एक चर्चा का विषय बन चुका है और यही कारण है कि हमारे मंच के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता पार्टी में पूर्ण निष्ठा रखते हुए साथ कार्य करने की चेष्टा से विलय कर रहे है। उन्होंने बताया कि मंच के दौलत कुंवर, प्रदेश संयोजक, जगत राम डोगरा मुख्य सलाहकार, संदीप कुमार पंथ प्रदेश सहसंयोजक, रमेश दास प्रदेश प्रधान महासचिव, जीवन सिंह प्रदेश सचिव, विजय पाल तंगानी प्रदेश सलाहकार, वीरेंद्र प्रताप सिंह अध्यक्ष प्रदेश युवा मोर्चा, आशीष कर्णवाल प्रदेश प्रवक्ता, सुरेंद्र सिह रावत प्रभारी गढ़वाल मंडल, सागर धुन्ना अध्यक्ष गढ़वाल मंडल, विनोद शाह प्रदेश सचिव, संतोष कुमार पाटिल प्रदेश सचिव, मनीष सकलानी प्रदेश सचिव, अमीर चंद्र प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी, सुनील कुमार प्रदेश कार्यालय प्रभारी, जगदीश प्रदेश सचिव, बारू निराला प्रभारी विधानसभा चकराता, दलिप चंद्रा सहप्रभारी विस चकराता, धुरेंद्र चैधरी जिलाध्यक्ष देहरादून, गोविंद कटारिया जिला सचिव, आलम सिंह जिला सचिव आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। इस मौके पर पार्टी संगठन प्रभारी डीके पाल, पार्टी सचिव राजेश बहुगुणा, पार्टी माहसचिव विशाल चैधरी, प्रदेश प्रवक्ता रविंद्र सिंह आनंद, प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश काला, प्रदेश संगठन प्रभारी कौटिल्य, धर्मेंद्र बंसल, सारिक अफरोज, प्रदीप बछवाण, पूजा भल्ला, उमा सिसोदिया, नवीन प्रशाली, अशोक सेमवाल, राव नसीम, नवीन चैहान ,सहित आम आदमी पार्टी के नेतागण मौजूद थे।

Related posts

तेंदुए के मुंह से भाई को जिंदा बचा लाई बहन

Anup Dhoundiyal

परमार्थ निकेतन पहंुचे आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत

Anup Dhoundiyal

बाइक सवार युवक को दिनदहाड़े मारी गोली

Anup Dhoundiyal

Leave a Comment