देहरादून। एक बार फिर मौसम विभाग ने प्रदेश में 3 से 5 जुलाई तक अच्छी बारिश की आशंका जताई है, इसके साथ ही कुमाऊं के ज़्यादातर हिस्सों में और गढ़वाल में टिहरी और देहरादून में भी 3 से 5 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं प्रदेश में चारधाम यात्रा भी शुरू हो रही है ऐसे में यात्रा की शुरूआत में ही बारिश के अलर्ट के चलते मौसम विभाग ने यात्रियों को सतर्कता और सुरक्षा के साथ यात्रा करने की बात कही है, मौसम विभाग का कहना है की बारिश होने से चारधाम यात्रा लोकेशन पर ठंड भी बढ़ जायेगी ऐसे में यात्रा पर जाने वाले यात्री सुरक्षा के साथ जायें।
मौसम विभाग ने बताया 3 से 5 जुलाई तक होगी उत्तराखंड में बारिश

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय गौलापार के निर्माण कार्यों की समीक्षा की
मतदाता सुनवाई में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, आयोग के निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करेंः गढ़वाल आयुक्त
खेल महाकुंभ 2026ः 01 सितंबर से सजेगा मुख्यमंत्री चैंम्पियनशिप ट्रॉफी का मंच