October 31, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

भाजपा प्रदेश कार्यालय पर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को पुष्पांजलि दी गई 

देहरादून। आज भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय एकता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने वाले भारतीय जन संघ के संस्थापक  डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के पर सभी कार्यकर्ताओं द्वारा उन्हें पुष्पांजलि दी गई। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विनय गोयल ने कहा की कश्मीर से धारा 370 व 35 हटाकर नरेंद्र मोदी की सरकार द्वारा डॉ मुखर्जी को सच्चे अर्थों में श्रद्धांजलि दी गई है।
डॉ मुखर्जी ने राष्ट्रीय एकता के लिए ‘एक देश मे दो निशान, दो प्रधान ,दो विधान नही चलेंगे ‘का नारा देकर उसके खिलाफ लड़ते लड़ते अपना बलिदान दिया। उनके उस सपने को भाजपा सरकार ने पूरा किया है। विनय गोयल कहा कि डॉ मुखर्जी ही अखंड भारत की कल्पना करने वाले पहले राजनेता रहे हैं। उन्होंने ही कश्मीर में  प्रवेश के लिए परमिट व्यवस्था का विरोध कर इनर लाइन परमिट व्यवस्था के खिलाफ आंदोलन कर इस प्रथा को समाप्त कराया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष राजपुर विधायक खजान दास ने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एक सच्चे राष्ट्रभक्त होने के साथ मानवता के सच्चे उपासक भी थे। उन्होंने कहा कि डॉ मुखर्जी ने राष्ट्रीय एकता को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखकर अपने जीवन को राष्ट्रसेवा एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित रखा। खजान दास ने कहा कि डॉ मुखर्जी  एक  महान शिक्षाविद के साथ महान चिंतक थे। राष्ट्रीय एकता व राष्ट्रवाद से ओतप्रोत की भावनाओं के फलस्वरूप ही  उन्होंने देश मे राष्ट्रवादी विचारधारा को बढ़ाने के लिए  राजनीतिक दल के रूप में  भारतीय जनसंघ की स्थापना की। कार्यक्रम में राष्ट्रीय एकता व स्वदेशी की शपथ प्रदेश मंत्री मधु भट्ट द्वारा दिलाई गई। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश कार्यालय सचिव कौशतुभानंद जोशी ने किया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ देवेंद्र भसीन, दायित्वधारी ज्योति प्रसाद गैरोला, शादाब शम्स, सह मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चैहान, कमलेश उनियाल, प्रदेश प्रवक्ता विपिन कैंथोला, विनोद सुयाल, महावीर सिंह पवार अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। वहीं, भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जयंती पर भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष व विधायक रितु खंडूरी ने अपने एम.एल.ए आवास पर आयोजित कार्यक्रम में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को पुष्पांजलि दी। इस कार्यक्रम में पूर्व महामंत्री अनुराधा वालिया आईटी सेल पूनम शर्मा उपस्थित थे।