गौचर संवाददाता ।वन बीट अधिकारी वन आरक्षी संघ ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार कर संगठन से जुड़े सदस्यों को जिम्मेदारी सोंपी ।संघ की चमोली, रुद्रप्रयाग जिले की बैठक गौचर में हुई। इसमें संगठन के विस्तार के साथ सभी विभागीय कर्मचारियों को आइडी कार्ड निर्गत कराए जाने की मांग की गई।
संगठन के जिलाध्यक्ष चमोली, रुद्रप्रयाग सत्येंद्र सिंह बत्र्वाल की अध्यक्षता में धनपुर रेंज कार्यालय में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने सातवें वेतन आयोग के एरियर से वंचित कर्मचारियों काे तत्काल भुगतान करने की मांग की। विधानसभा व लोकसभा चुनावों के यात्रा भत्ता एवं अन्य यात्रा भत्ता देने की मांग की। कहा कि चुनाव के भत्ते अभी तक नहीं दिए गए हैं। इसके अलावा विभाग कर्मचारियों को सरकारी कार्य के दौरान दिए जाने वाले भत्ते का भी भुगतान अभी तक नहीं हुआ है। कहा कि कई कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग के एरियर का भुगतान नहीं दिया गया है। जिससे उनमें रोष है। बैठक में जिला महामंत्री गब्बर सिंह, संयुक्त मंत्री आशुतोष पुरोहित, संगठन मंत्री इफ्तियाज फारुखी, कोषाध्यक्ष सचिव सिलोड़ी, उपाध्यक्ष सरोज भट्ट समेत अन्य कर्मचारी उपस्थित थे। इस अवसर पर संगठन की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। जिसमें मीडिया प्रभारी अरुण कुमार, उप सचिव प्रकाश कंडारी, कलम दानू, संगठन मंत्री बबीता रावत, मनमोहन भंडारी, तुलाराम, हीरा सिंह राणा बनाए गए हैं।
वन बीट अधिकारी, वन आरक्षी संघ ने किया संगठन का विस्तार

More Stories
उत्तराखंड में ईपीएफओ के क्षेत्रीय एवं जिला कार्यालय खोलने के प्रस्ताव पर विचार करेगी केंद्र सरकार
बुजुर्ग-दिव्यांगों के घर जाएंगे बीएलओ, करेंगे नोटिसों का निस्तारण
एमडीडीए बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार