-सभी महिलाओं ने एक स्वर में कहा अबकी बार आम आदमी पार्टी सरकार
देहरादून। आम आदमी पार्टी के देहरादून कैंट विधानसभा कार्यालय में कांग्रेस में आस्था रखने वाली कई महिलाओं ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। आप के प्रदेश प्रवक्ता रविन्द्र सिंह आनन्द ने बताया की आम आदमी पार्टी की बढ़ती ख्याति एवं दिल्ली सरकार द्वारा जनहित में किए जा रहे कार्यों से प्रभावित होकर कांग्रेस की महिलाओं ने आम आदमी पार्टी में स्वेच्छा से प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की।
पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता ने पार्टी का प्रतीक चिन्ह टोपी पहना कर सभी महिलाओं का आम आदमी पार्टी में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल जी के निरंतर प्रयासों से अब उत्तराखंड की आम जनता भी प्रभावित हो चुकी है। उन्होंने दावा किया कि यदि इसी तरह पार्टी का कारवां बढ़ता रहा तो 2022 में आम आदमी पार्टी को सत्ता में आने से कोई नहीं रोक सकता। सदस्यता ग्रहण करने वालों में पुष्पा शर्मा, परविंदर कौर, मीना श्रीवास्तव, लक्ष्मी ,ममता मल्होत्रा ,ज्योति मल्होत्रा, सूरज कली, रेनू आदि शामिल रहीं। इस मौके पर कैंट विधानसभा क्षेत्र के सोशल मीडिया प्रभारी नवीन सिंह चैहान भी उपस्ािित रहे।

More Stories
धर्मनगरी हुई शिवभक्तों से गुलजार,जहां तक नजर डालों शिवभक्त ही शिवभक्त
दून मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी में दो गुटों में मारपीट
लाखोें रूपये की स्मैक सहित दो नशा तस्कर गिरफ्तार