October 31, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

सीएम ने की हंस फाउंडेशन के सीईओ के साथ की वर्चुअल मीटिंग

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शुक्रवार को सचिवालय में हंस फाउण्डेशन के सीईओ लेफ्टिनेंट जनरल एस.एम मेहता के साथ वर्चुअल मीटिंग की। राज्य सरकार के सहयोग से हंस फाउण्डेशन द्वारा लवाड़, पौड़ी में नेशनल स्किल डेवलपमेंट सेंटर बनाया जायेगा।
युवाओं को कौशल विकास एवं रोजगार से जोड़ने के लिए इस नेशनल स्किल डेवलपमेंट सेंटर में अभी 07 डिपार्टमेंट बनाने की योजना है। इस सेंटर में प्रशिक्षणार्थियों के लिए विदेशी भाषाएं सिखाने की व्यवस्था भी की जायेगी। इस सेंटर में प्रशिक्षण लेने वालों को बेहतर  सुविधाएं उपलब्ध कराई जायेंगी। लवाड़ में बनने वाले नेशनल स्किल डेवलपमेंट सेंटर में हाॅस्टल, स्टाफ केे रहने की व्यवस्था, शाॅपिंग काॅम्पलेक्स, इन्डोर एवं आउटडोर खेलों की व्यवस्था भी की जायेगी। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि इस स्किल डेवलपमेंट सेंटर के लिए जो भी कार्य होने हैं, सितम्बर तक इसका प्रस्ताव बन जाय। अगले वर्ष जनवरी-फरवरी तक इसका निर्माण कार्य शुरू किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस सेंटर में युवाओं को उच्च गुणवत्ता का प्रशिक्षण दिया जायेगा। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव ओम प्रकाश, सचिव अमित नेगी, रणजीत सिन्हा आदि उपस्थित थे।