October 31, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की कमेटियां भंग

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व विधायक राजकुमार ने अनुसूचित जाति विभाग की जिला, शहर, ब्लॉक और महानगर की कमेटियां भंग कर दी है। एक माह के भीतर नए सिरे से इन कमेटियों का गठन किया जाएगा।
आज कांग्रेस भवन में पत्रकारों से वार्ता करते हुए पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि अनुसूचित जाति विभाग की सभी कमेटियों को भंग कर दिया गया है। इनमें जिला, शहर, ब्लॉक के साथ ही महानगर की कमेटियां भी शामिल हैं। कहा कि इन कमेटियों का गठन एक माह के भीतर कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नई कमेटियों को कर्तव्यनिष्ठ और कर्मठ लोगों को नियुक्त किया जाएगा।
पूर्व विधायक ने कोरोना संकट के दौरान जनहित में लगातार काम करने वाले कोरोना योद्धाओं की सराहना की। साथ ही सफाई कर्मचारियों का विशेष रूप से आभार जताया जिन्होंने इस संकट के दौरान शहर की साफ-सफाई में पूर्ण सहयोग दिया।