विकासनगर। जन संघर्ष मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा पिन्नी ने कहा कि वर्ष 2016 में डाकपत्थर, देहरादून के ठेकेदार पराग जैन द्वारा यूजेवीएनएल के अधिशासी अभियंता द्वारा 22 जून 2016 को जारी अनुभव प्रमाण पत्र को कूटरचित तरीके से यानी प्रमाण पत्र में छेड़छाड़ कर कार्य के नाम के कॉलम रिपेयर ऑफ डैमेज्ड लाइनिंग (पेनल) की जगह सड़क निर्माण कार्य का अनुभव दर्शाकर उत्तराखंड ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण (यूआरआरडीए) में वर्ष 2016 में 4.11 करोड़ रुपए का ठेका हासिल कर लिया। उक्त जालसाज ठेकेदार द्वारा नेचर ऑफ स्कोप एंड वर्क में 7 कार्य बिंदुओं को 9 में परिवर्तित कर दिया गया था। उक्त मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग को लेकर जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह से मुलाकात की तथा मुख्य सचिव ने कार्यवाही के निर्देश दिए। शर्मा ने कहा कि प्रदेश में ईमानदारी से काम करने वाले ठेकेदार दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं तथा जालसाज व सेटिंगबाज ठेकेदार रातों-रात रात करोड़पति बन रहे हैं। मोर्चा ईमानदार ठेकेदारों का शोषण नहीं होने देगा तथा भ्रष्टों को बर्बाद करके ही दम लेगा।
मोर्चा ईमानदार ठेकेदारों का शोषण नहीं होने देगाः शर्मा

More Stories
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 1967 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
जिला निर्वाचन अधिकारी ने एसआईआर आपत्ति निस्तारण शिविर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया
दिल्ली-देहरादून आर्थिक कॉरिडोर से जुड़ी 12 किमी ग्रीनफील्ड बाईपास परियोजना का डीएम ने किया निरीक्षण