November 1, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

एसएसपी ने किए 6 उप निरीक्षकों के तबादले

देहरादून। देहरादून शहर के 6 उप निरीक्षकों का शुक्रवार को तबादला किया गया है। डीआईजी/एसएसपी अरुण मोहन जोशी ने तबादला आदेश जारी कर दिए हैं। इन्हें नए तैनाती स्थलों पर पदभार ग्रहण करने के लिए कहा गया है।
तबादले के तहत चैकी प्रभारी खुड़बुड़ा पंकज तिवारी को चैकी प्रभारी के रूप में लक्खीबाग भेजा गया है। जबकि, लक्खीबाग चैकी प्रभारी उपनिरीक्षक शोएब अली को थाना क्लेमेंटटाउन में वरिष्ठ उप निरीक्षक के पद पर तैनाती मिली है। चैकी प्रभारी मयूर विहार उपनिरीक्षक हर्ष अरोड़ा को चैकी प्रभारी खुड़बुड़ा, कोतवाली नगर से उप निरीक्षक राजेंद्र कुमार को चैकी प्रभारी मयूर विहार और उप निरीक्षक ओमवीर को क्लेमेंटटाउन से कोतवाली नगर भेजा गया है। इसी तरह, महिला उपनिरीक्षक ललिता तोमर पुलिस लाइन से महिला हेल्पलाइन भेजा गया है।