November 3, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

कोरोना काल में डा. दर्शन कुमार शर्मा बने समाजसेवा की मिसाल

भारतीय चिकित्सा परिषद को अपनी सकारात्मक एवं रचनात्मक कार्यशैली से केवल प्रदेश में ही नहीं बल्कि पूरे देश में एक विशिष्ट पहचान दिलाने वाले अध्यक्ष डा. दर्शन कुमार शर्मा अब आम जनमानस की सेवा करने एवं गरीब वंचित वर्ग की समस्याओं के निराकरण की बुलंद आवाज बनने के लक्ष्य को लेकर प्रदेश में ,सामाजिक एवं राजनैतिक रूप में भी सक्रियता से अपनी भूमिका निभा रहे हैं ।कोरोना महामारी की इस संकटकालीन घड़ी में भी डॉ. दर्शन कुमार शर्मा ने एक चिकित्सक ,राजनेता एवं समाजसेवक के रूप में हरिद्वार के ग्रामीण अंचल से लेकर सुदूर पर्वतीय क्षेत्रों तक जमीनी स्तर पर आम आदमी को आयुष क्वाथ वितरण , भोजन एवं राशन सेवा में सहयोग के साथ- साथ अन्य तात्कालिक आवश्यक जरूरतें पूरी करने में पूरी तत्परता से दिन रात एक सच्चे कोरोना योद्धा की भूमिका निभाई ।हरिद्वार के ग्रामीण क्षेत्र में आज भी विकास एवं मूलभूत संसाधनों की राह देख रहे आम जनमानस के दुःख दर्द को महसूस कर डा. शर्मा ने इस क्षेत्र को अपनी सेवाभूमी के रूप में चुना है । देहरादून में परिषद के कार्यों की व्यस्तता के बावजूद डा. शर्मा समय निकाल कर ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए हरिद्वार में लगातार सक्रिय रहते हैं।हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र के बहुत से परिवारों की विभिन्न समस्याओं का समाधान डा.शर्मा जी ने अपने अथक प्रयासों से प्रशासनिक एवं राजनैतिक स्तर से करवाकर उनका दिल जीत लिया है ।आज एक कर्मठ समाजसेवी के रूप में डा.दर्शन कुमार शर्मा हरिद्वार क्षेत्र में लोकप्रिय नाम बन चुके हैं जो हर परिस्थिति में आम जनता की सहायता के लिए सदैव समर्पित रहते हैं ।