देहरादून। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय 23 अगस्त से कुमायूँ मण्डल के भ्रमण पर रहेंगे। अपने इस भ्रमण काल में उपाध्याय समाज के विभिन्न वर्गों से राज्य की वर्तमान दशा-दिशा पर विचार विमर्श करेंगे। इसके साथ ही वनों पर अपने पुश्तैनी हक-हकूकों को हासिल करने की रणनीति पर भी विचार होगा।
पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय से मिली जानकारी के अनुसार कोविड 19 के नियमों का पालन करते हुए और सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए वे कुमाऊं भ्रमण के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोगों से मुलाकात करेंगे। उन्होंने बताया कि 23 अगस्त को देहरादून से रामनगर जायेंगे और वहां पर रात्रि विश्राम करेंगे। 24 अगस्त को रामनगर में पत्रकार वार्ता करने के बाद हल्द्वानी जाएंगे और रात्रि विश्राम के लिए हल्द्वानी में ही रूकेंगे।
25 अगस्त को हल्द्वानी में पत्रकार वार्ता के बाद नैनीताल रवाना होंगे जहां दो बजे नैनीताल क्लब में लोगों से मुलाकात के बाद वे रफद्रपुर में रूकेंगे। 26 अगस्त को रुद्रपुर में कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद पत्रकार वार्ता और उसके देहरादून के लिए रवाना होंगे। वापस लौटने के बाद वे पदमश्री वैघ बालेन्दु प्रकाश द्वारा ग्राम रतनपुरा, तहसील गोरखपुर में स्थापित पडाव विशिष्ट आयुर्वेदिक चिकित्सा केंद्र का भ्रमण भी करेंगे।
किशोर उपाध्याय कल से तीन दिवसीय कुमाऊं भ्रमण पर

More Stories
ट्रामाडोल तस्करी गिरोह का एक और सदस्य गिरफ्तार, अब तक पांच आरोपी दबोचे
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने किया मुख्यमंत्री आवास कूच
देहरादून में खुला वनरक्षक स्टोर, स्वदेशी तकनीक से वन्यजीवों की सुरक्षा को मिलेगी मजबूती