ऋषिकेश। युवक मंगल दल प्रतीत नगर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के सदस्यों ने आज विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल से बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय पर शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर कार्यकारिणी ने प्रतीत नगर ग्राम पंचायत के अंतर्गत खेल मैदान के लिए भी विधानसभा अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा।
शिष्टाचार भेंट के दौरान श्री अग्रवाल ने कहा है कि नव युवक मंगल दल का गठन युवाओं को खेल के प्रति एवं रचनात्मक कार्यों के प्रति जागृति पैदा करने के लिए किया गया है स उन्होंने कहा है कि नशे की बढ़ती प्रवृत्ति को रोकना, तथा युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक करना, युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करना यह तमाम कार्य युवक मंगल दल के माध्यम से संचालित किए जाने चाहिए। श्री अग्रवाल ने कहा है कि प्रतीत नगर में खेल के मैदान के लिए प्रयास किया जाएगा। उन्होंने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि भविष्य में क्षेत्र हित के लिए समस्त कार्यकारिणी युवा जोश के साथ कार्य करेंगे। इस अवसर पर युवक मंगल दल प्रतीत नगर के अध्यक्ष अंकित तिवाडी, उपाध्यक्ष बलविंदर सिंह, सचिव अंकित, सह सचिव आशु सैनी, कोषाध्यक्ष शुभम बिजलवान, गोविंदा, अरविंद, राहुल पवार, आकाश थापा, कुणाल आदि सहित नव युवक मंगल दल के अनेक सदस्यगण उपस्थित थे।
युवक मंगल दल ने विधानसभा अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

More Stories
ट्रामाडोल तस्करी गिरोह का एक और सदस्य गिरफ्तार, अब तक पांच आरोपी दबोचे
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने किया मुख्यमंत्री आवास कूच
देहरादून में खुला वनरक्षक स्टोर, स्वदेशी तकनीक से वन्यजीवों की सुरक्षा को मिलेगी मजबूती