देहरादून। थानो भोगपुर में लोक निर्माण विभाग की लापरवाही के चलते राहगीरों को परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। राहगीर अपनी जान जोखिम में डालकर यात्रा करने को मजबूर हो रहे हैं। यहां लोनिवि ने बरसात में आए मलबे को कई दिन बाद भी नहीं हटाया है। जिससे यहां आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। कुछ दिन पहले लगातार हो रही बारिश से थानो से भोगपुर जाने वाले मार्ग पर मलबा आ गया था। लेकिन दो सप्ताह बीतने के बाद भी अभी तक लोक निर्माण विभाग ने मलबे को हटाने का कार्य नहीं किया है। इसकी वजह से यहां से गुजरने वाले राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वही कई राहगीर और वाहन दुर्घटना के भी शिकार हो रहे हैं। इतना ही नहीं रात्रि में इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीर मलबे की वजह से रास्ता भटक रहे हैं। कई लोग मलबे को देखकर यहां से वापस लौट जाते हैं और दूसरे रास्तों का प्रयोग करने को मजबूर हैं। जबकि यह मार्ग ऋषिकेश से देहरादून जाने के लिए भी काफी उपयोग में लाया जाता है। बावजूद इसके लोनिवि इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। ब्लॉक प्रमुख दिव्या भारती, स्थानीय निवासी रमेश सोलंकी, राधे सिंधवाल आदि लोगों के लगातार शिकायत के बावजूद विभाग कार्य नहीं कर रहा है। जिससे क्षेत्रवासियों में आक्रोश है। लोनिवि के एसडीओ दिनेश सिंधवाल ने बताया कि जिस जगह यह मलबा है, वहां सड़क के दोनों ओर वन विभाग की भूमि है। वन विभाग यहां से मलबा उठाने नहीं दे रहा है। जल्द ही वार्ता करने के बाद मलबा हटा दिया जाएगा।
लोनिवि की लापरवाही की सजा भुगत रही जनता

More Stories
ट्रामाडोल तस्करी गिरोह का एक और सदस्य गिरफ्तार, अब तक पांच आरोपी दबोचे
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने किया मुख्यमंत्री आवास कूच
देहरादून में खुला वनरक्षक स्टोर, स्वदेशी तकनीक से वन्यजीवों की सुरक्षा को मिलेगी मजबूती