June 23, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, दो घायल  

टिहरी,। घनसाली-चमियाला मोटर मार्ग पर कांगडा के समीप एक बोलेरो वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। दो अन्य लोग घायल हो गए हैं।
घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर में भर्ती किया गया है। दोनों घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। बोलेरो संख्यारू यूके 09 टीए 0111 मंगलवार रात को चमियाला से कांगड़ा बुकिंग में जा रही थी। कांगड़ा के समीप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग-50 मीटर खाई में जा गिरा। घायलों को 108 के माध्यम से सीएचसी बेलेश्वर पहुंचाया गया, जहां एक घायल को चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित किया गया। मृतकों में विनोद सिंह पुत्र सावन सिंह उम्र-40 वर्ष (मृतक) ग्राम कांगडा तहसील बालगंगा शामिल है। जबकि घायलों में शिवराज सिंह पुत्र उमेद सिंह उम्र-30 वर्ष (घायल), ग्राम चमियाला तहसील बालगंगा और वासु पुत्र प्रेम सिंह, उम्र-19 वर्ष (घायल) ग्राम चमियाला तहसील बालगंगा शामिल है।