November 3, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

’प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं हुई धड़ाम, प्रदेश के मुखिया नहीं चला पा रहे स्वास्थ्य विभागः आनंद

देहरादून। आज आम आदमी पार्टी ने प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं की बुरी हालत होने पर राज्य सरकार को धेरते हुए कहा कि प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई है प्रदेश के मुखिया त्रिवेंद्र रावत स्वास्थ्य सेवाएं नहीं चला पा रहे हैं पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता रविन्द्र सिंह आनन्द  ने कहा कि जो हेल्पलाइन नंबर सरकार द्वारा दिए गए हैं उनमें से ज्यादातर के नंबर नहीं लग रहे हैं इससे जनता बहुत त्रस्त है।
उन्होंने कहा की दून अस्पताल की नर्स ,डॉक्टर आदि स्टाफ हड़ताल पर जाने की कई बार धमकी दे चुके हैं क्योंकि लगभग सभी नर्स और डॉक्टर करोना पॉजिटिव है इसका सीधा असर स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ रहा है श्री आनंद ने कहा की जो  ऑक्सीमीटर कैंपेन राज्य सरकार को चलाना चाहिए था वो कैंपेन दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी द्वारा उत्तराखंड की जनता के हितार्थ  सभी 70 विधानसभाओं में चलाया जा रहा है जिसमें कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों की ऑक्सीजन की जांच कर रहे हैं उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तराखंड में कोरोना के टेस्ट ठीक ढंग से नहीं हो पा रहे हैं और टेस्ट की रिपोर्ट भी कई कई दिनों में आ रही है जबकि आज उत्तराखंड में 1000 से अधिक लोग प्रतिदिन कोरोना पोस्टिव पाए जा रहे हैं साथ ही सरकार द्वारा एक-दो चिन्हित पैथोलॉजी लैब पर ही टेस्ट करवाया जा रहा है जबकि इसको अन्य कई पैथोलॉजी लैब में भी कराया जा सकता है जिससे कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या का सही पता लगाया जा सके इसके पीछे सरकार की क्या मंशा है यह तो सरकार ही जाने परंतु जिस प्रकार उत्तराखंड की जनता के  स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है वह जगजाहिर है उन्होंने राज्य सरकार को चेताते हुए कहा कि अब भी समय है यदि त्रिवेंद्र सरकार होश में ना आई  तो जनता आगामी विधानसभा चुनाव में इसका मुंहतोड़ जवाब देगी।