देहरादून। वन अनुसंधान संस्थान परिसर में स्थित ’’वन शहीद स्मारक’’ के प्रांगण में राष्ट्रीय वन शहीद दिवस मनाया गया। यह दिवस वनों तथा वन्यजीवों की सुरक्षा हेतु अपने जीवन का बलिदान करने वाले वन रक्षकों की याद में मनाया गया।
इस अवसर पर भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद् के महानिदेशक व निदेशक वन अनुसंधान संस्थान अरूण सिंह रावत, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी के निदेशक भारत ज्योति, भारतीय वन सर्वेक्षण के महानिदेशक सुभाष आशुतोष, भारतीय वन्य जीव संस्थान के निदेशक धनंजय मोहन व उपस्थित अधिकारियों द्वारा श्रद्वांजलि दी गई व श्रद्वासुमन अर्पित किए गए। वन शहीद दिवस के अवसर पर भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद् एवं वन अनुसंधान संस्थान के अधिकारी व वैज्ञानिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन वन शहीदों की याद में दो मिनट के मौन के साथ हुआ।
एफआरआई में राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर याद किए गए शहीद वन रक्षक

More Stories
गौलापार ट्रेंचिंग ग्राउंड की गंदगी और प्रदूषण से लोगों को मिलेगी निजात
कर्णप्रयाग प्रकरण में निष्पक्ष कार्यवाही सुनिश्चित करने को पुलिस मुख्यालय के महत्वपूर्ण निर्णय
परिणामों का प्रभावी आंकलन गुणवत्तापूर्ण डेटा के माध्यम से ही संभवः मुख्य सचिव